डेस्क:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को राज्यसभा के सेवानिवृत्त सदस्यों के योगदान की तारीफ करते हुए संसदीय परंपराओं और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने में उनकी भूमिका की सराहना की। विदाई सत्र के दौरान बोलते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि उच्च सदन एक सतत संस्था है जहां अनुभव और ज्ञान अमूल्य हैं। सदस्यों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि राजनीति में कोई विराम नहीं है। इस बात पर जोर देते हुए कि लोक सेवा का सफर औपचारिक कार्यकाल के बाद भी जारी रहता है। उन्होंने अनुभवी नेताओं से सीखने के महत्व पर भी बल दिया और कहा कि युवा सदस्यों को अनुभवी सांसदों से प्रेरणा और मार्गदर्शन लेना चाहिए।
