
दरभंगा। बिहार यूनिवर्सिटी सर्विस
कमीशन से चयनित जदयू नेता,
डॉ. अंजीत कुमार चौधरी राजनीति
शास्त्र सहायक प्राध्यापक पद पर एमएलएसएम कॉलेज के प्रधानाचार्य, डॉ. शंभू यादव द्वारा एमएलएसएम कॉलेज मे अपना योगदान दे चुके है। उनके योगदान पर शिक्षको,सामाजिक कार्यकर्ताओ और जदयू नेता व अन्य कई दलों के नेताओं व उनके जानने वाले लोगो ने अंजीत कुमार चौधरी को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविषय की कामना की है। योगदान देने समय कॉलेज के राजनीति विज्ञान विभागाध्यक्ष प्रो.संजय झा, डॉ वेदनाथ झा, डॉ जफर नोमानी, प्रो. ज्वालचंद्र चौधरी, प्रो. आनंद मोहन झा, प्रो. सुजीत शाफी, प्रो. शैलेन्द्र मोहन ठाकुर सहित कमरे आलम कमर सहित कई लोगो ने बधाई दी। और विश्वास जताते हुए कहा डॉ. अंजीत चौधरी अपने ज्ञान अनुभव के माध्यम से छात्रो के लिए बेहतर शिक्षा देंगे।