
दरभंगा। महारानी कल्याणी कॉलेज में पर्यावरण विज्ञान विषय में बतौर सहायक प्राध्यापक, डॉ. प्रतिची सिंह ने आज प्रधानाचार्य, डॉ. मो. रहमतुल्लाह के समक्ष योगदान कर लिया है। श्री सिंह की स्नातक से लेकर पीएचडी तक की पूरी शिक्षा-दीक्षा बनारस हिंदू विश्वविद्यालय, बनारस से प्राप्त की है। उनके महाविद्यालय में योगदान करने पर प्रधानाचार्य डॉ. मो. रहमतुल्लाह, बर्सर डॉ. सच्चिदानंद मिश्र, आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ के समन्वयक रंजन कुमार ठाकुर, परीक्षा नियंत्रक डॉ. आलोक प्रभात, उप-परीक्षा नियंत्रक डॉ. अभय कुमार, राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. रीता कुमारी व खेल पदाधिकारी डॉ. सुरेश चंद्र सहित सभी शिक्षक व प्रधान सहायक कन्हाई कुमार चौधरी, सहायक शेखर कुमार चौधरी, सुमन झा, राकेश कुमार ठाकुर व अविनाश कुमार सिंह आदि ने उन्हें बधाई, शुभकामनाएं व मंगलकामनाएं प्रेषित किया है।