दरभंगा

एडीएम आपदा की अध्यक्षता में हुई जनसुनवाई, त्वरित समाधान के दिए निर्देश

दरभंगा, 28 सितंबर 2026 :-बिहार सरकार के ‘निश्चय पार्ट–3 : सबका सम्मान, जीवन आसान’* कार्यक्रम के अंतर्गत समाहरणालय स्थित अपर समाहर्ता जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी राजेश कुमार गुप्ता एवं अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन सलीम अख्तर की संयुक्त अध्यक्षता में जन-सुनवाई एवं समाधान कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

 

कार्यक्रम के दौरान एडीएम आपदा ने जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए परिवादियों को सम्मानपूर्वक बैठाकर उनकी समस्याओं को धैर्यपूर्वक सुना तथा कई मामलों में स्वयं दूरभाष के माध्यम से संबंधित पदाधिकारियों से संपर्क कर आवश्यक निर्देश दिए।

 

उन्होंने कहा कि जन-सुनवाई कार्यक्रम का उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं का *त्वरित, पारदर्शी एवं प्रभावी समाधान* सुनिश्चित करना है, ताकि लोगों को प्रशासनिक सेवाओं का लाभ सहजता से प्राप्त हो सके।

 

आज आयोजित जन-सुनवाई में *30 से अधिक नागरिकों* ने अपनी समस्याएं जिलाधिकारी के समक्ष रखीं। सभी आवेदनों पर गंभीरतापूर्वक सुनवाई करते हुए संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

 

एडीएम द्वारा कई मामलों का समाधान दूरभाष के माध्यम से तत्कल कराने का निर्देश दिया गया, जबकि शेष मामलों में शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए। आज की जनता दरबार में राजस्व विभाग, शिक्षा विभाग, नल जल योजना, आवास योजना आदि के परिवादी उपस्थित हुए।

 

जन-सुनवाई में प्राप्त आवेदनों में भूमि विवाद, प्रधानमंत्री आवास,अन्य सहित विभिन्न जनहित से जुड़े विषय प्रमुख रूप से शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *