
दरभंगा। वरीय पुलिस अधीक्षक, दरभंगा जगुनाथ रेड्डी के द्वारा अपने कार्यालय कक्ष में शिकायतकर्ताओं की समस्यों को ध्यानपूर्वक सुना गया एवं संबंधित पदाधिकारीयों को त्वरित समाधान सुनिश्चित करने हेतु निर्देश दिए गए। जनसुनवाई के क्रम में नगर पुलिस अधीक्षक – 1, नगर पुलिस अधीक्षक दरभंगा+अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर (1) – 1, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर(1)-03, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बिरौल-01, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बेनीपुर-01, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कमतौल+अपराध शाखा+केवटी थाना-01, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर (1)+हायाघाट थाना-01, अपराध शाखा-01, CO+जाले थाना-01, CO+लहेरियासराय थाना-01,CO+ कमतौल थाना-01, कमतौल थाना-01, नगर थाना-01, नदी थाना -01, विश्वविद्यालय थाना-01, सोनकी थाना-01, सिमरी थाना- 01, कुशेश्वरस्थान थाना – 01, बहादुरपुर थाना-01, मोरो थाना- 01, मनिगाछी थाना-01 एवं महिला थाना–01 कुल-24 फरियादियों की समस्या सुनी गई। वरीय पुलिस अधीक्षक ने संबंधित पदाधिकारीयों को प्रत्येक शिकायत का समाधान वैधानिक प्रक्रिया के तहत सात दिनों के अंदर करने का निर्देश दिया गया। पिछली जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों की प्रगति की समीक्षा की और संबंधित पदाधिकारी को समयबद्ध कार्रवाई का पालन करने का हिदायत दी गई। जनसुनवाई का मुख्य उद्देश्य आमजन की समस्याओं का शीघ्र समाधान करना है। यह प्रक्रिया नागरिकों की समस्याओं को सुलझाने के लिए नियमित रूप से जारी रहेगी।