अन्य

एसएसपी, जगुनाथ रेड्डी के निर्देशन पर विश्वविद्यालय थानाध्यक्ष ,भालपट्टी थानाध्यक्ष,, बहेड़ी थानाध्यक्ष द्वारा थाना परिसरो में पुलिस पदाधिकारी के समक्ष ईद और रामनवमी को लेकर शांति समिति सदस्यों व स्थानीय लोगो के साथ हुई बैठक 

दरभंगा। वरीय पुलिस अधीक्षक,दरभंगा, जगुनाथ रेड्डी के निर्देशन में सोमवार को विश्वविद्यालय थानाध्यक्ष ,भालपट्टी थानाध्यक्ष एवं बहेड़ी थानाध्यक्ष के द्वारा अपने अपने थाना परिसर में अन्य पुलिस पदाधिकारी के समक्ष आगामी पर्व ईद ,रामनवमी और चैती दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने के लिए शांति समिति के सदस्यों,दोनों समुदायों के प्रतिष्ठित वयक्ति,जन प्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों के साथ शांति समिति की बैठक की गई। बैठक में डी जे पर पूर्ण प्रतिबंध ,किसी प्रकार की कोई घटना या सूचना प्राप्त होने पर तुरंत थाना को सूचित,किसी भी प्रकार की भ्रामक अफवाह प्रसारित न करने ,विधि व्यवस्था में सहयोग करने की भावना रखने ,इत्यादि बिंदुओं पर आवश्यक दिशा निर्देश दिये गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *