अंतरराष्ट्रीय

मदद का प्रस्ताव ठुकराने पर भड़के ट्रंप… बोले- मैक्सिको से ड्रग कार्टेल को खत्म करें राष्ट्रपति शीनबाम….

डेस्क: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (American President Donald Trump) ने मैक्सिको की राष्ट्रपति क्लॉडिया शीनबाम (Mexican President Claudia Sheinbaum) के फैसले पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है. ट्रंप ने शुक्रवार (13 मार्च) को कहा कि मैक्सिको में सक्रिय खतरनाक ड्रग कार्टेल्स के खिलाफ लड़ाई में शीनबाम को उनकी मदद के प्रस्ताव को अस्वीकार नहीं करना चाहिए था।

फ्लोरिडा रवाना होने से पहले ‘जॉइंट बेस एंड्रयूज’ पर पत्रकारों से बात करते हुए ट्रंप ने बताया कि उन्होंने मेक्सिको को सैन्य और रणनीतिक मदद की पेशकश की थी. ट्रंप ने कहा, ‘मैंने मैक्सिको में कार्टेल्स से छुटकारा पाने की पेशकश की थी और किसी कारण से वो (शीनबाम) ऐसा नहीं करना चाहतीं।

ट्रंप ने आगे जोर देते हुए कहा कि राष्ट्रपति शीनबाम को इन कार्टेल्स को खत्म करना ही चाहिए क्योंकि ‘चाहे हम इसे पसंद करें या न करें, लेकिन सच्चाई ये है कि मैक्सिको को ये कार्टेल्स ही चला रहे हैं.’

ट्रंप प्रशासन की सख्त कार्रवाई

डोनाल्ड ट्रंप का ये बयान उनके प्रशासन की ओर से हाल ही में की गई कई बड़ी सैन्य और खुफिया कार्रवाइयों के बाद आया है. ट्रंप प्रशासन ने हाल के महीनों में ड्रग तस्करी के खिलाफ आक्रामक रुख अपनाया है. अमेरिकी बलों ने समुद्र में नशीले पदार्थों की तस्करी करने वाली संदिग्ध नावों को खत्म किया है।

इसी साल जनवरी में वेनेजुएला के राष्ट्रपति को पकड़ने जैसा बड़ा कदम उठाया गया. पिछले महीने अमेरिका ने मेक्सिको की मदद की थी, जिसके बाद वहां के मोस्ट वॉन्टेड कार्टेल सरगना को गिरफ्तार किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *