मुंबई : देश के कुछ शहरों में एलपीजी (LPG) सिलेंडरों की कमी को लेकर चिंता बढ़ने लगी है। खासकर होटल और रेस्टोरेंट उद्योग इससे प्रभावित हो सकता है।
Chennai होटल एसोसिएशन ने शहर में एलपीजी सिलेंडरों की भारी कमी को लेकर गहरी चिंता जताई है। एसोसिएशन का कहना है कि व्यावसायिक एलपीजी की आपूर्ति को अस्थायी रूप से रोकने की सूचना जारी की गई है, जिससे होटल और रेस्टोरेंट कारोबार पर बड़ा असर पड़ सकता है।
होटल उद्योग से जुड़े लोगों का कहना है कि यदि जल्द ही गैस की आपूर्ति सामान्य नहीं हुई तो भोजन से जुड़े व्यवसाय को गंभीर मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। इससे न केवल कारोबार प्रभावित होगा बल्कि ग्राहकों को भी परेशानी उठानी पड़ सकती है।
इस संकट को देखते हुए होटल एसोसिएशन ने प्रधानमंत्री Narendra Modi को पत्र लिखकर मामले में हस्तक्षेप करने और जल्द समाधान निकालने की मांग की है।
व्यापारियों का कहना है कि एलपीजी की नियमित आपूर्ति बहाल होना बेहद जरूरी है, क्योंकि होटल और रेस्टोरेंट उद्योग पूरी तरह गैस सिलेंडरों पर निर्भर है। यदि स्थिति लंबे समय तक बनी रहती है तो इसका असर शहर के खानपान व्यवसाय और रोजगार पर भी पड़ सकता है।
आशुतोष झा
