अन्य

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर मिथिला समाज पुणे का ‘गो ग्रीन’ संदेश, सांस्कृतिक कार्यक्रम में पौधे देकर किया महिलाओं का सम्मान

पुणे (आशुतोष झा) : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मिथिला समाज, पुणे द्वारा वाघोली स्थित सांग्रिला होटल में एक सुंदर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस वर्ष कार्यक्रम की थीम ‘गो ग्रीन’ रखी गई। पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए इस अवसर पर सभी महिलाओं और अतिथियों को पौधे भेंट किए गए, ताकि अधिक से अधिक हरियाली बढ़ाने और प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी निभाने का संदेश दिया जा सके।

कार्यक्रम का संचालन ज्योति मिश्रा ने प्रभावशाली ढंग से किया। इस अवसर पर प्रीति मिश्रा ने मधुर गीत प्रस्तुत किया, जबकि भावना कुमार और रीना दास ने महिला दिवस पर अपने सुंदर स्वलिखित गीत गाकर सभी को भावुक और प्रेरित किया। वहीं प्रभा रानी ने अपनी स्वलिखित कविता से उपस्थित जनसमूह को प्रभावित किया। इसके अलावा “जय-जय भैरवी” की सुंदर प्रस्तुति रीना दास, भावना कुमार और अलका जी द्वारा दी गई, जिसे सभी ने खूब सराहा।

मिथिला समाज की अध्यक्ष संगीता चौधरी के नेतृत्व में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। आयोजन को सफल बनाने में नूतन ठाकुर, ममता ठाकुर, आराधना मिश्रा, निधि झा, मोनालिसा झा, काजल चौधरी, नीतू मिश्रा, रूबी झा, तुलसी झा, प्रीति झा, सोनी चौधरी, सविता चौधरी और स्निग्धा झा का विशेष सहयोग रहा।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *