अन्य

विधायक हयाघाट, डॉ रामचंद्र प्रसाद द्वारा विधानसभा में मैथिली में प्राथमिक शिक्षा में मैथिली को शामिल करने की मांग करने पर अखिल भारतीय मिथिला संघ ने किया सम्मानित 

दरभंगा। अखिल भारतीय मिथिला संघ, दरभंगा के तत्वाधान में हायाघाट के विधायक, डॉ रामचंद्र प्रसाद को उनके निवास पर पहुंचकर संघ के अध्यक्ष, विनय कुमार झा उर्फ संतोष झा की अध्यक्षता में सदस्यों द्वारा सम्मानित किया गया। उन्हें मिथिला की परंपरा के अनुसार पाग,चादर पहनाकर एवं बुके देकर सदस्यों द्वारा सम्मानित किया गया। ज्ञात रहे की माननीय विधायक, डॉ रामचंद्र प्रसाद ने बिहार विधानसभा में अपनी मातृभाषा मैथिली में सदन के पटल पर अपनी बातों को रखते हुए प्राथमिक शिक्षा में मैथिली भाषा को शामिल करने की मांग सरकार से किया गया था। इसके बाद उनके मांग पर माननीय शिक्षा मंत्री बिहार सरकार ने इसे शामिल करने हेतु अपनी प्रतिवद्धता दोहराया। मंत्री द्वारा सदन में विधायक डॉ रामचंद्र प्रसाद शाह को आश्वस्त किया की मैं इसे शामिल करने का प्रयास करूंगा। संघ के अध्यक्ष विनय कुमार झा संतोष झा ने कहा विधायक ने मैथिली में बोलकर मैथिली के लिए सदन में विषय को उठाकर संपूर्ण मिथिला भाषा, भाषियो का दिल जीत लिया है। मौके पर प्रतिनिधि मंडल में अखिल भारतीय मिथिला संघ, दरभंगा के संयुक्त सचिव, अधिवक्ता शैलेंद्र कुमार कश्यप, संघ के प्रवक्ता, रौशन कुमार झा, प्रकाश मिश्रा, पंकज ठाकुर, बिट्टू चौधरी एवं हुसैन मंसूरी ने विधायक के प्रति आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *