बिहार

परिवारवाद के ‘घोर विरोधी’ नीतीश कुमार का बड़ा फैसला! बेटे निशांत कुमार के हाथ में सौंपी जेडीयू की कमान, बनेंगे बिहार के अगले उपमुख्यमंत्री

डेस्क:बिहार की सियासत में पिछले दो दशकों से ‘अजेय’ रहे नीतीश कुमार ने अब अपनी विरासत की कमान अगली पीढ़ी को सौंपने का मन बना लिया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इकलौते बेटे निशांत कुमार कल यानी रविवार (8 मार्च) को औपचारिक रूप से जनता दल (यूनाइटेड) में शामिल होंगे। इसके साथ ही चर्चा यह भी है कि उन्हें राज्य की नई सरकार में उपमुख्यमंत्री की जिम्मेदारी दी जा सकती है। जेडी(यू) के वर्कर्स और लीडर्स लगातार मांग कर रहे हैं कि निशांत को पॉलिटिक्स में आना चाहिए। यह मांग शुक्रवार की मीटिंग के दौरान एक बार फिर उठाई गई, जिसमें पार्टी लीडर्स ने कहा कि निशांत अपने पिता की जगह लेने के लिए सबसे अच्छे चॉइस होंगे। खास बात यह है कि मीटिंग के दौरान, नीतीश कुमार ने यह भी कहा कि राज्यसभा मेंबर बनने के बाद भी वह पार्टी पर नजर रखेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *