
दरभंगा। दरभंगा नगर निगम के सशक्त स्थाई समिति सदस्य एवं वार्ड 37 के पार्षद, मो रियासत अली
ने कहा स्टैंडिंग कमिटी से पूर्व के पास पानी टैंकर, टोटो, स्काइलिफ्ट अब तक वार्डो को प्राप्त नहीं हुई है। 6 माह पूर्व प्रत्येक वार्डो के लिए 30 – 30 लाईट नया लगाने का प्रावधान हुआ था। लेकिन आज तक यह कार्य पूरा नहीं हुआ है। वेंडिंग जोन जो फुटकर विक्रेता के लिए 6 से 7 स्थलों पर चयन किया जाना था जो बजट में भी प्रावधान है अफसोस की बात है या अब तक धरातल पर लागू नहीं हुआ। इस पर भी सदन को बिचार करने की जरूरत है।