अन्य

होली और रमजान एक साथ शांतिपूर्ण होली हुई सम्पन्न

दरभंगा। होली और रमजान एक साथ इस बार पड़ने के मद्देनज़र दरभंगा पुलिस पूरी तरह सतर्क और चौकस नजर आई, दरभंगा शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जगह-जगह पुलिस की तैनाती की गई।

शहर के खास चौक चौराहों और चिन्हित जगहों पर अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था की गई थी, दरभंगा पुलिस लगातार सड़कों पर गश्ती कर रही थी।

दरभंगा सदर, डीएसपी,राजीव कुमार खूद ही पुलिस बल के साथ शहर में लगातार गस्ती कर रहे थे और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रहे थे।

दरभंगा सदर, डीएसपी,राजीव कुमार ने बताया के दोनों पर्वों को लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है और किसी भी प्रकार की अफवाह या हुड़दंग की स्थिति से निपटने के लिए विशेष तैयारी व्यवस्था की गई है।

सड़कों पर नहीं दिखा हुड़दंग शहर के विभिन्न इलाकों में होली शांतिपूर्ण तरीके से मनाई जा रही है। कहीं भी हुड़दंग या अव्यवस्था की सूचना अब तक नहीं मिली है।

रमजान के पाक महीने को लेकर भी मुस्लिम समुदाय में श्रद्धा अनुशासन का माहौल देखा जा रहा है। दोनों समुदायों का सहयोग मिला

होली और रमजान एक साथ होने के कारण दोनों समुदायों के लोग एक दूसरे के पर्व का सम्मान कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *