अन्य

प्रधानमंत्री,नरेन्द्र मोदी एवं लोकसभा के अध्यक्ष,ओम बिरला के प्रति संजय झा को दी गई जिम्मेदारी का आभार : विनय कुमार झा,संतोष झा

दरभंगा। अखिल भारतीय मिथिला संघ, दरभंगा द्वारा जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद, संजय कुमार झा को भारत और जर्मनी संसदीय मैत्री संघ का अध्यक्ष बनने पर खुशी जाहिर करते हुए इस बड़ी जिम्मेदारी के लिए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं व्यक्त किया। इस अवसर पर संघ के अध्यक्ष विनय कुमार झा उर्फ संतोष झा ने प्रधानमंत्री, नरेन्द्र मोदी एवं लोकसभा के अध्यक्ष, ओम बिरला के प्रति पूरे मिथिलावासीयों की ओर से आभार प्रकट करते है । उन्होंने कहा

ज्ञान और विज्ञान के क्षेत्र में भारत और जर्मनी का काफी पुराना संबंध रहा है। प्रसिद्ध जर्मनी विद्वान मैक्समूलर ने भारतीय धर्म ग्रंथो का संस्कृत में गहन अध्ययन करने के पश्चात उन्हें दुनिया से अवगत कराया। इस पद पर संजय कुमार झा जी के नियुक्ति के बाद भारत और जर्मनी के वैश्विक संबंध और प्रगाढ़ होंगे। मौके पर छात्र युवा नेता दीपक झा ने कहा राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा के ज्ञान, योग्यता विद्वता तथा कौशल का समुचित उपयोग भारत एवं जर्मनी के सांसदों की मित्रता और दोनों देशों के ऐतिहासिक सामरिक संबंधों को नई ऊंचाई पर पहुंचाने की दिशा में काम करेंगी। जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष, संजय कुमार झा के इस पद पर नियुक्त के बाद छात्र नौजवानों के बिच अत्यधिक प्रसन्नता और गर्व की अनुभूति हो रहीं हैं। मिथिला सहित पूरे बिहार के छात्र नौजवान ईश्वर से कुशल कार्यकाल की कामना करते हैं। गुरुवार को अखिल भारतीय मिथिला संघ दरभंगा द्वारा सितायन सभागार पर होली मिलन मनाई जाएगी। इस अवसर पर संघ के प्रवक्ता रौशन कुमार झा, उपाध्यक्ष रामनाथ पंजीयार, शैलेन्द्र कुमार कश्यप,अजीत कुमार चौधरी, हुसैन मंसूरी सहित दर्जनों सदस्यों व अन्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *