अन्य करनाल जिला न्यूज वॉच मैगजीन प्रादेशिक स्थानीय हरियाणा

समाधान शिविर जनता की समस्याओं के निराकरण के  लिए बेहतरीन मंच हैं। आमजन का समाधान शिविरों के प्रति विश्वास बढ़ा है। :- सीटीएम सुरेश कुमार

समाधान शिविर में सीटीएम सुरेश कुमार ने सुनी आमजन की समस्याएं

करनाल, 15 अक्तूबर।  सीटीएम सुरेश कुमार ने कहा कि समाधान शिविर जनता की समस्याओं के निराकरण के  लिए बेहतरीन मंच हैं। आमजन का समाधान शिविरों के प्रति विश्वास बढ़ा है। संबंधित अधिकारी समाधान शिविर में प्राप्त शिकायतों को गंभीरता से लें और प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े और बार-बार कार्यालय के चक्कर न लगाने पडें़।

सीटीएम सुरेश कुमार वीरवार को लघु सचिवालय स्थित सभागार में आयोजित समाधान शिविर के दौरान आमजन की समस्याएं सुन रहे थे। उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए जिला मुख्यालय सहित सभी उपमंडल स्तरों पर हर सोमवार और वीरवार को प्रातः:10 से 12 बजे तक समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। आमजन इन निर्धारित दिनों पर समाधान शिविर में पहुंचकर समस्याओं का समाधान करवा सकते हैं।


उन्होंने बताया कि वीरवार को आयोजित समाधान शिविरों में 5 समस्याएं प्राप्त हुईं हैं जिन पर संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैंं। इनमें करनाल मुख्यालय पर 2, नीलोखेड़ी, इंद्री व असंध उपमंडल में एक-एक शिकायत प्राप्त हुई। वहीं घरौंडा उपमंडल में कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई। उन्होंने लोगों से अपील की वे समस्याओं के समाधान के लिए हर सोमवार व वीरवार को आयोजित किए जाने वाले समाधान शिविरों में रखें।

 ये आई समस्याएं
 करनाल मुख्यालय पर आयोजित समाधान शिविर में मुकेश कुमार पेड़ों की कटाई करने वालों और कृष्ण निजी स्कूल द्वारा अवैध वसूली की शिकायत लेकर पहुंचे। नीलोखेड़ी उपमंडल में आयोजित समाधान शिविर में शुभम पीपीपी में जन्मतिथि सत्यापन के लिए आए,  इंद्री उपमंडल में सुनीता रानी पीपीपी में आयु सत्यापन करवाने पहुंचीं। असंध उपमंडल में नीलम क्रिड से संबंधित शिकायत लेकर आईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *