
दरभंगा। अखिल भारतीय मिथिला संघ, दरभंगा द्वारा दरभंगा नगर विधायक सह भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी के 76 वर्षीय माता जी के निधनोपरांत उनके आवास पर मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त किया गया। अखिल भारतीय मिथिला संघ, दरभंगा के अध्यक्ष, विनय कुमार झा संतोष ने कहा ईश्वर मृत आत्मा को शांति प्रदान करें एवं अपने श्रीचरणों में स्थान दें। इस दुःख की घड़ी में शोकाकुल परिवार को हिम्मत एवं संबल प्रदान करें। वे धर्म परायण एवं गरीबों वंचितों को दान पुण्य करतीं थीं। इस अवसर पर ऑल बिहार ब्राह्मण फेडरेशन के जिला अध्यक्ष पप्पू चौधरी जी भी उपस्थित थे उन्होंने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए मृत आत्मा के मोक्ष प्राप्त की कामना की शोक व्यक्त करने वालों में पवन चौधरी फेडरेशन के नगर अध्यक्ष अवधेश चौधरी मुन्ना, संघ के प्रवक्ता रौशन कुमार झा, युवा अध्यक्ष छात्र नेता दीपक झा, सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।