
दरभंगा। शनिवार को डॉन बॉस्को स्कूल, बीबी पाकर में आयोजित 41 वें वार्षिकोत्सव के कार्यक्रम की उद्घाटनकर्ता दरभंगा नगर निगम की महापौर, अंजुम आरा एवं मुख्य अतिथि,दरभंगा प्रमंडलीय आयुक्त, हिमांशु कुमार राय ने दीप जलाकर विधिवत उदघाटन किया। सम्मानित अतिथियों में डिप्टी मेयर नाजिया हसन, स्वीटी सुमन सब डिविजनल रजिस्टर दरभंगा, नसरीन नवाब प्राचार्य वुड वाइन मॉडर्न स्कूल दरभंगा, डा. एम डी रहमतुल्लाह प्रिंसिपल महारानी कल्याणी कॉलेज दरभंगा, मनीष कुमार प्रसाद डायरेक्टर सहाय नर्सिंग होम दरभंगा और डब्बू खान एक वार्ड काउंसलर दरभंगा थे। इस कार्यक्रम के इनॉग्रेटर अंजुम आरा ने जहां बीबी पाकर स्थित इस स्कूल की तारीफ की और यहां के इलाके में शिक्षा के क्षेत्र में किए योगदान की सराहना की वही डिप्टी मेयर ने भी आने वाली पीढ़ी को बेहतर प्रदर्शन करते हुए विश्वास जताया कि यहां के बच्चे आगे चलकर प्रशासनिक क्षेत्र में अपना योगदान दें उन्होंने स्कूल इंतजामियां की भी प्रशंसा की और भविष्य में विद्यालय और अधिक विकास करें और समाज के बच्चों के लिए एक मिसाल कायम करें ऐसी शुभकामना व्यक्त की। डा एचडी रहमतुल्ला ने भी आज से 41 साल पहले जो इस विद्यालय की नींव रखी गई उसके सफर को याद करते हुए यहां के फाउंडर अध्यक्ष सर को याद किया और भविष्य में इस स्कूल के जो अभी इंतजामियां हैं वह इसको आगे और बेहतर प्रदर्शन करेंगे ऐसी शुभकामना व्यक्त की। अपने स्वागत भाषण में प्राचार्य एम डी फहद आब्दी ने विद्यालय के बेहतर प्रदर्शन को बनाए रखने की बात कही और आगे और बेहतर से बेहतर इंतजाम और बच्चों का परफॉर्मेंस होगा ऐसी उन्होंने कामना की है,डिप्टी डायरेक्टर मो अबू बकर आब्दी ने विद्यालय के तमाम इंफ्रास्ट्रक्चर साथ ही परफॉर्मेंस को देश स्तर पर पहुंचने की बात कही और जो परफॉर्मेंस 41 साल से होता आ रहा है उसको और बेहतर बनाने की बात कही उन्होंने अभिभावकों को विश्वास दिलाया की डॉन बॉस्को स्कूल पर आप विश्वास करें विद्यालय आपकी सभी अपेक्षाओं पर खड़ा उतरेगा।
विद्यालय की डायरेक्टर शरबत यासमीन ने सभी अभिभावकों का आभार व्यक्त करते हुए विद्यालय परिवार पर आगे भी विश्वास बनाए रखने को कहा और विद्यालय परिवार उस पर खडा उतरने की पूरी कोशिश करेगा ऐसी आशा व्यक्त की।
दरभंगा के विभिन्न स्कूलों के प्राचार्य और निर्देशक भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए विद्यालय के बच्चों ने कल्चरल सोशल और प्रेरणादायक झांकियां ,ड्रामा तथा सामूहिक नित्य के द्वारा लोगों का मन अपनी तरफ आकर्षित किया वहीं छोटे-छोटे नौनिहाल बच्चों ने भी प्रेरणादायक ग्रुप डांस के द्वारा लोगों को अपनी तरफ आकर्षित किया। विद्यालय के बच्चों के द्वारा बहती हवा सा था वह सॉन्ग के द्वारा फार्मर प्रिंसिपल सर को याद किया गया उनकी याद में सभी की आंखें नाम हो गई।
विद्यालय के प्रचार ने सभी आए हुए लोगों का आभार व्यक्त किया और विद्यालय पर आगे भी इसी तरह विश्वास बनाए रखने का आग्रह किया।