
दरभंगा। कुशेश्वरस्थान प्रखंड अंतर्गत हरिनगर गांव में मजदूरी मांगने को लेकर पासवान समाज के लोगों पर हुए हमले के मामले में आज केंद्रीय मंत्री माननीय चिराग पासवान जी ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की।
मुलाकात के दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि यह घटना कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा की गई है तथा विशेष रूप से पासवान समाज को निशाना बनाकर हमला किया गया है, जो अत्यंत निंदनीय है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि दोषी चाहे कोई भी हो, उसे बख्शा नहीं जाएगा और सभी दोषियों को चिन्हित कर कानून के अनुसार चुन-चुन कर सजा दिलाई जाएगी।
पीड़ित परिवारों द्वारा इंसाफ की गुहार लगाए जाने पर उन्होंने आश्वासन दिया। मैं और मेरी पार्टी पीड़ित परिवारों के साथ मजबूती से खड़ी है। इस अवसर पर पीड़ित परिवारों ने कहा अगर आज गुरु जी हमारे साथ नहीं होते तो हमारी कोई सुनने वाला नहीं होता। गुरु जी की वजह से ही आज हम अपने आप को सुरक्षित महसूस कर रहे हैं। मौके पर प्रदीप पासवान, अशोक पासवान, रामदयाल पासवान, राजेश पासवान, नागेश्वर पासवान, पप्पू पासवान, राकेश पासवान सुनीति रंजन दास, अभिषेक पासवान,जी सहित कई सामाजिक कार्यकर्तागण मौजूद थे।