अन्य

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, बल्लोपुर लहेरियासराय के वार्षिक समारोह के में दरभंगा पहुंचे अभिनेता सह सांसद शत्रुघ्न सिन्हा 

दरभंगा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, बल्लोपुर लहेरियासराय के वार्षिक समारोह के अवसर पर अभिनेता सह सांसद शत्रुघ्न सिन्हा मुख्य अतिथि के रूप में दरभंगा पहुंचे। अभिनेता सह सांसद शत्रुघ्न सिन्हा के आगमन से विद्यालय परिसर में काफी उत्साह का माहौल देखने को मिला। आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र छात्राएं, अभिभावक, शिक्षकगण एवं स्थानीय गणमान्य लोग मौजूद रहे।

मंच पर पहुंचते ही फिल्म अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने दरभंगा की जनता के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा आप लोगों का स्नेह और प्यार ही है जो हम यहां तक खिंचे चले आते हैं उन्होंने कहा किसी स्कूल के वार्षिक समारोह में पहली बार वे दरभंगा आए हैं, जो उनके लिए एक विशेष अनुभव है। उन्होंने बताया वे दरभंगा पहले भी कई बार आते रहे हैं, यहां उनके रिश्तेदार भी रहते हैं, जिससे इस शहर से उनका आत्मीय जुड़ाव है। कार्यक्रम के दौरान अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा की एक झलक देखने के लिए लोगों में जबरदस्त उत्साह देखा गया। दर्शकों के चेहरों पर साफ झलक रही थी। इन्तेजार में घंटो लोग अपने स्थान पर डटे रहे और जैसे ही शत्रुघ्न सिन्हा स्कूल में पहुंचे लोगों के खुशी का ठिकाना नहीं था। उनके संबोधन को ध्यानपूर्वक सुना जैसे ही उन्होंने अपनी बात शुरू की, तालियों की गड़गड़ाहट से पूरा परिसर गूंज उठा। इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री, मो अली अशरफ फातमी, पूर्व विधायक, डॉ. फराज फातमी व स्कूल की प्रिंसिपल, स्कूल के शिक्षकगण, और परिवार के सदस्यगण मौजूद थे। मौके पर स्कूल के बच्चों ने अपनी बेहतरीन प्रस्तुति से खूब तालिया हासिल किया। मौके पर अपने संबोधन में शत्रुघ्न सिन्हा ने अपने फिल्मी जीवन के अनुभवों को साझा किया। उन्होंने बताया फिल्मी दुनिया का सफर आसान नहीं होता, इसमें संघर्ष, धैर्य और आत्मविश्वास की जरूरत होती है। उन्होंने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि जीवन में लक्ष्य निर्धारित कर मेहनत करने से ही सफलता मिलती है। उनके प्रेरणादायक शब्दों को सुनकर उपस्थित दर्शकों ने जोरदार तालियां बजाकर उनका स्वागत किया। विद्यालय प्रबंधन ने उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किया। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल दरभंगा में शत्रुघ्न सिन्हा जहां समर्थकों और दर्शकों की काफी संख्या में मौजूद भी बनी रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *