दरभंगा (कुमार रोशन) : महिला वॉलीबॉल प्रतियोगिता के आयोजन की तैयारी को लेकर जिला संघ के प्रतिनिधियों ने गुरुवार को स्थल निरीक्षण किया. जिला संघ के सचिव ब्रजेश सिंह राठौर ने बताया कि प्रतियोगिता में भागलपुर, पटना, गोपालगंज, सुपौल, बेगूसराय, बांका, सारण, मधुबनी सहित कई अन्य जिले की महिला टीम भाग लेंगी. 28 फरवरी से दो दिवसीय (दिवा-रात्रि ) अंतर जिला महिला वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन सदर प्रखंड के अनंत बाबू वॉलीबॉल ग्राउंड रन्ना में होगा. प्रतिनिधिमंडल में जिला उपाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह, अमरनाथ सिंह, सह सचिव कामिनी सिंह, मनदीप चौधरी, जिला उपाध्यक्ष प्रो. प्रभाष चंद्र मिश्र, रतीश कुमार सिंह, ठाकुर कुन्दन सिंह, बैजनाथ साह, अमित चौधरी, अमित अभिषेक, शरद कुमार सिंह, चन्दन झा, रजनीश झा, पिंकू खान, विवेक सिंह, लालू प्रसाद, मो. कफील, फैजान शौकत आदि शामिल थे.
