जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा शुक्रवार को झुग्गी झोपड़ी इलाका, नजदीक कैथल पोल में विद्यार्थियों के लिए जागरूकता शिविर का आयोजन किया।

करनाल, 9 अक्तूबर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा शुक्रवार को झुग्गी झोपड़ी इलाका, नजदीक कैथल पोल में विद्यार्थियों के लिए जागरूकता शिविर का आयोजन किया। सीजेएम एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव मीनाक्षी यादव ने बताया कि झुग्गी झोपड़ी इलाका में रह रहे बच्चों को अध्यापक जय करण शास्त्री व उम्मीद पाठशाला के अध्यापकों द्वारा बच्चों को मुफ्त शिक्षा प्रदान की जा रही है।

अधिवक्ता सचिन कुमार ने बच्चों को बालिकाओं की सुरक्षा एवं महिला-बाल अधिकारों बारे जागरूक किया और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा प्रदान की जाने वाली मुफ्त कानूनी सहायता बारे जानकारी दी। इस मौके पर उपस्थित , राम नगर के थाना प्रभारी दीपचंद में बच्चों को ’पुलिस आपकी पहली मित्र’ के अंतर्गत पुलिस की भूमिका, अपराधो से बचाव, अपराध की पहचान तथा अपराधिक मानसिकता को समझने बारे जानकारी दी और साइबर सुरक्षा व आनलाइन ग्रमिंग से बचाव बारे जागरूक किया।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा स्वयंसेवी के सौजन्य से उपस्थित बच्चों को स्टेशनरी भी प्रदान की। इसके अलावा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा मोबाइल वैन के माध्यम से राजकीय वरिष्ट माध्यमिक विद्यालय, कैमला व पीएमश्री वरिष्ट माध्यमिक विद्यालय, बरसत में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमे पैनल अधिवक्ता संगीता रानी व पैरा लिगल वालंटियर शिखा ने विद्यार्थियों व स्टाफ को मुफत कानूनी सेवाओं, नालसा स्कीमों, सरकारी योजनाओं बारे जागरूक किया


