फिरोजाबाद : SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ सपा नेता और कार्यकर्ता CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंकने जा रहे थे। पुतला आ गया, नेता लोग भी आ गए, तैयारी भी पूरी हो गई । तबतक सादी वर्दी में पुलिस वालेआए और कहा कि वो सपा नेता हैं और पुतला वही फूंकेंगे । अब पहले से पुतला फूंकने की तैयारी कर रहे सपाइयों को लगा की कोई बड़ा नेता होगा और पुतला पुलिस वालों को थमा दिया। पुलिस वाले पुतला लेकर भाग गए और सपाई देखते रह गए।


