स्थानीय

पटना : चापड़ से मारकर 60 साल के शख्स की निर्मम हत्या ! भांजा निकला हमलावर !

मोहम्मद रईस (लगभग 70 वर्ष), दर्जी का काम करते थे. वारदात चौक थाना क्षेत्र में विवेकानंद कॉलोनी मोड़ के पास की है. हमलावर ने पीछे से चापड़ से वार किया और गिरने के बाद लगातार वार करता रहा. 23 सेकंड के भीतर लगभग 10 बार चापड़ से वार किए. मृतक की बेटी शबनम खातून ने अपने फुफेरे भाई मोहम्मद अयाज़ पर हत्या का आरोप लगाया है. प्रारंभिक जांच में मामला पारिवारिक या संपत्ति विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है. आरोपी फरार है, और पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उसकी तलाश कर रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *