वायरल वीडियो

झांसी : ससुराल में गेट के बाहर धरने पर बैठी बहू ! सास ने लगाया ताला ! बोली- मेरे बेटे को मरवा देगी गोली !

 

डेस्क : झांसी में 3 महीने की बेटी को लेकर एक महिला अपने ससुराल के बाहर धरने पर बैठी. वो अपने मायके से ससुराल में रहने आई थी, लेकिन सास ने अंदर घुसने नहीं दिया. गेट पर ताला लगा दिया. महिला अंदर जाने की जिद पर अड़ी है. महिला का कहना है पति का किसी और से अफेयर है. वो छोड़कर दूसरी शादी करना चाहता है.

वहीं, सास का आरोप है कि बहू किसी और मर्द से बात करती है, एक दिन बेटे ने मैसेज पढ़ लिया. जिसमें लिखा था कि तुम कहो तो पति को गोली मार देंगे. ऐसी बहू को हम नहीं रखेंगे और न ही ताला खोलेंगे. बहू ने पुलिस को फोन किया है, पुलिस आई है लेकिन सास ताला खोलने का तैयार नहीं है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *