डेस्क:देश के अलग-अलग राज्यों से सड़क दुर्घटनाओं की अत्यंत दुखद खबरें सामने आई हैं। राजस्थान के दौसा में एक भीषण टक्कर में छह लोगों की मौत हो गई, वहीं कर्नाटक में भी दो हादसों में छह लोगों ने अपनी जान गंवा दी। राजस्थान के दौसा जिले में नेशनल हाईवे-21 पर एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। जानकारी के अनुसार, सिकंदरा थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर लांघ गई और सामने से आ रहे ट्रक से जा टकराई।
