डेस्क:लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को हटाने की मांग करने वाले विपक्षी सांसदों द्वारा प्रस्तुत नोटिस में खामियां पाई गई हैं। लोकसभा सचिवालय सूत्रों ने इस बात की जानकारी दी है। सूत्रों ने बताया कि नोटिस में कुछ घटनाक्रमों का उल्लेख करते हुए चार जगहों पर वर्ष 2026 के बजाय 2025 लिखा गया था और इस आधार पर नोटिस को खारिज भी किया जा सकता था। हालांकि, अध्यक्ष ने सचिवालय को नोटिस में मौजूद खामियों को दूर करने और आगे की कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। ओम बिरला ने नियमों के अनुसार त्वरित कार्रवाई का आदेश दिया है।
