दरभंगा (कुमार रोशन) : जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में आयोजित 25-26 सत्र की जिला क्रिकेट लीग प्रतियोगिता के चौथे दिन बुधवार को नेहरू स्टेडियम लहेरियासराय में खेले गए प्रथम मैच में कादिराबाद क्रिकेट क्लब ने यूथ स्पोर्ट्स क्रिकेट क्लब को 229 रनों से पराजित कर दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कादिराबाद की टीम ने निर्धारित 30 ओवरों में चार विकेट खोकर 314 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया। कादिराबाद के ओपनर रणजी खिलाड़ी आयुष लोहारुका ने 107 रन ( 67बॉल) (4×10,6×6) एवं अल्तमिश ने 109 रन (75 बॉल) (4×11,6×5) बनाए। सन्नी ने 47 (25 बॉल ) (4×5, 6×3) एवं अनमोल ने 28 (9 बॉल) (4×3,6×2) रन बनाए। पहले विकेट की साझेदारी में रिकॉर्ड 208 रन बने। यूथ स्पोर्ट्स के गेंदबाज सफान ने दो और गौरव एवं हनी ने एक-एक विकेट लिए। जवाब में उतरी यूथ स्पोर्ट्स की टीम 85 रनों पर ही सिमट गयी। यूथ के संजीव ने 20, अंकुश ने 23 एवं जितेंद्र ने 37 रनों का योगदान दिया। कादिराबाद के गेंदबाज क्रिश ने 5 ओवर में 16 रन देकर 5 विकेट, राहुल ने दो, अनुपम, आरव एवं आयुष ने एक-एक विकेट प्राप्त किया। मैन ऑफ द मैच कादिराबाद के बल्लेबाज आयुष लोहारुका को दिया गया।
लीग के दूसरे मैच में न्यू टाउन क्रिकेट क्लब ने लहेरियासराय क्रिकेट क्लब को 170 रनों के बड़े अंतर से हरा दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यू टाउन क्लब की टीम ने 30 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 260 रन बनाए। न्यू टाउन क्लब के बल्लेबाज सुरजीत ने 87 रन (66बॉल) (4×12,6×1), सन्नी ने 59 रन (46 बॉल) (4×7, 6×2), संदीप ने 41रन (29 बॉल) (4×9) और उत्सव एवं अभिषेक ने 16 -16 रन बनाए। लहेरियासराय क्लब के गेंदबाज अमन ने 4/46 और सौरव एवं फजल ने एक-एक विकेट लिए। जवाब में खेलने उतरी लहेरियासराय की टीम 98 रनों पर ही सिमट गयी। लहेरियासराय के बल्लेबाज सौरभ ने 21, राजकिशोर ने 18 एवं अमन ने 12 रन बनाए। न्यू टाउन के गेंदबाज अभिषेक एवं चिराग ने 3/27, 3/21 तथा सुरजीत, सचिन एवं आर्यन ने एक-एक विकेट लिए। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार न्यू टाउन क्लब के बल्लेबाज सुरजीत कुमार दिया गया।
