राष्ट्रीय

ओम बिरला के खिलाफ नोटिस में तकनीकी कमी के बाद विपक्ष का सदन से वॉकआउट

डेस्क:लोकसभा सचिवालय के सूत्रों के अनुसार, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को हटाने के लिए विपक्ष द्वारा दिए गए नोटिस में कुछ तकनीकी कमियां पाई गई हैं। अध्यक्ष ने सचिवालय को निर्देश दिया है कि इन कमियों को सुधार कर आगे की कार्यवाही की जाए। इस बीच, सदन में बुधवार को काफी गहमागहमी रही। विपक्ष ने अपने आठ सांसदों का निलंबन वापस लेने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया और फिर सदन से वॉकआउट कर दिया।

वहीं, बीजू जनता दल के सांसद सस्मित पात्रा ने ‘विशेष उल्लेख’ के जरिए मीडिया की जवाबदेही और लोकतांत्रिक मूल्यों का मुद्दा उठाया। उन्होंने चिंता जताई कि 14वीं प्रेस परिषद का कार्यकाल अक्टूबर 2024 में ही समाप्त हो चुका है, लेकिन 16 महीने बीत जाने के बाद भी 15वीं प्रेस परिषद का गठन नहीं हुआ है। पात्रा ने सरकार से आग्रह किया कि अध्यक्ष की नियुक्ति कर जल्द से जल्द परिषद का गठन किया जाए ताकि प्रेस की स्वतंत्रता और पत्रकारिता के मानकों की रक्षा हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *