राष्ट्रीय

पूर्व सेना प्रमुख की किताब पर बड़ा एक्शन,प्रकाशक पेंगुइन को दिल्ली पुलिस ने भेजा समन

डेस्क:दिल्ली पुलिस की विशेष प्रकोष्ठ ने पूर्व सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे की आत्मकथा ‘फोर स्टार्स ऑफ डेस्टिनी’ के प्रकाशन से पहले कथित रूप से लीक होने के मामले में पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया को नोटिस भेजा है। इस नोटिस के माध्यम से विशेष प्रकोष्ठ ने कई सवालों के जवाब मांगे हैं और प्रकाशन गृह के प्रतिनिधियों को जांच में सहयोग करने को कहा है। इससे पहले, विशेष प्रकोष्ठ ने जनरल नरवणे की पुस्तक के छपने से पहले कथित रूप से लीक होने के संबंध में मामला दर्ज किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *