डेस्क:बिहार पुलिस ने बुधवार तड़के एक साहसिक ऑपरेशन में पटना के आलमगंज इलाके से कुख्यात अपराधी राजीव कुमार उर्फ सूर्या को गिरफ्तार कर लिया है। सूर्या पर लूट, डकैती, रंगदारी और आर्म्स एक्ट से जुड़े कम से कम 20 संगीन मामले दर्ज हैं। बिहार पुलिस ने बुधवार तड़के एक साहसिक ऑपरेशन में पटना के आलमगंज इलाके से कुख्यात अपराधी राजीव कुमार उर्फ सूर्या को गिरफ्तार कर लिया है। सूर्या पर लूट, डकैती, रंगदारी और आर्म्स एक्ट से जुड़े कम से कम 20 संगीन मामले दर्ज हैं। पटना (पूर्व) के पुलिस अधीक्षक (एसपी) परिचय कुमार के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सूर्या आलमगंज थाना क्षेत्र के गायघाट इलाके में किसी गुप्त स्थान पर छिपा हुआ है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए जिला पुलिस और विशेष कार्य बल (STF) की एक संयुक्त टीम का गठन किया गया और पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई।
