डेस्क:उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है जो फर्जी पतों और दस्तावेजों के आधार पर पासपोर्ट बनवाने का अवैध धंधा चला रहा था। पुलिस ने इस मामले में एक डाकिये समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।पुलिस उपायुक्त (ग्रामीण क्षेत्र) सुरेंद्रनाथ तिवारी ने रविवार को बताया कि यह मामला तब सामने आया जब पिछले साल दिसंबर में क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी ने पुलिस को एक पत्र लिखकर संदिग्ध आवेदनों के बारे में बताया, जिनमें एक ही पते पर कई पासपोर्ट जारी किए गए थे और एक ही मोबाइल नंबर का बार-बार इस्तेमाल किया गया था।
