डेस्क:देश की सबसे अमीर महानगर पालिका, बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) के मेयर पद को लेकर राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर है। गुरुवार को मंत्रालय में निकाले गए लॉटरी ड्रॉ ने यह साफ़ कर दिया है कि इस बार मुंबई का अगला मेयर ‘सामान्य श्रेणी (General Category) की महिला’ होगी। इस घोषणा के साथ ही भारतीय जनता पार्टी (BJP) के भीतर उन महिला चेहरों के नामों पर चर्चा तेज हो गई है, जो इस प्रतिष्ठित कुर्सी की प्रबल दावेदार मानी जा रही हैं। गुरुवार को शहरी विकास विभाग ने महाराष्ट्र में आने वाले कार्यकाल में हर नगर निकाय का नेतृत्व कौन सी कैटेगरी करेगी, यह तय करने के लिए लॉटरी ड्रॉ निकाला। लॉटरी ड्रॉ से यह पक्का हो गया कि मुंबई के बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) का नेतृत्व जनरल कैटेगरी की एक महिला करेंगी।
