अन्य

62 वा. दो दिवसीय कबीर सन्त सम्मेलन सह भंडारा का हुआ आगाज, ठंड के बाबजूद भक्त साहेब बन्दगी की रश धारा में भजन कीर्तन में खुद को किया समर्पित

दरभंगा। सदर प्रखंड के गंगवाड़ा स्थित कबीर आश्रम गंगवारा, दरभंगा में 62 वा. दो दिवसीय कबीर सन्त सम्मेलन का दीप जलाकर उद्घाटन किया गया। कबीर आश्रम गंगवारा के महन्थ डॉ० दिलीप कुमार दास जी की अध्यक्षता में 62 वा कबीर सन्त सम्मेलन का शुरु हो चुकी है। आयोजित कार्यक्रम में मंच संचालन की अध्यक्षता महन्त राम प्रसाद साहेव जी द्वारा किया जा रहा। गायक योगेन्द्र दास कर रहे थे। इस सन्त सम्मेलन के प्रथम दिन गुरुवन्दना के साथ शुरू की गई। लक्ष्मी कुमारी, सरस्वती कुमारी के द्वारा गुरुवन्दना के द्वारा किया गया। ​इस सन्त सम्मेलन में प्रदेश के कोने-कोने से सन्त महन्त,आचार्य सन्त एवं सन्त भक्तगणों की काफी भीड़ लगी हुई है। महन्थ, डॉ. दिलीप कुमार दास जी के द्वारा कबीर सन्त सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा साधु सन्त की वाणी इतनी अनमोल होती है, जिस वाणी से मधुर आत्म की मधुर एवं मन मौज मिलती है,आत्म ज्ञान मिलता है। सन्त की सेवा कभी कम नहीं घटता है, बढ़ता ही जाता है, बढ़ता ही रहता है। इस सन्त की भीड़ से कबीर आश्रम गंगवारा दरभंगा में सन्त की गंगा बह रही है एवं यह सन्त सम्मेलन अवसर पर भंडारा का आयोजन भी होता है। इस अवसर पर प्रदेश से आए हुए सन्त महन्त आचार्य सन्त पहुँचे थे मौके पर ​महन्थ डॉ दिलीप कुमार दास उर्फ गुरुदेव जी,​सीता कान्त मिश्र शिक्षक

​देवकांत, महन्थ हजारी दास, महन्थ उमीता साहिब, महन्थ आर. के. दास, महन्थ मन्टु दास, महन्थ कामेश्वर दास, गुरु प्रसाद साहिब, महन्थ विजय साहिब, महन्थ कंचन साहिब, महन्थ संजीव कुमार दास, महन्थ दिलीप दास, महन्थ राम प्रसाद दास, महन्थ शंकर दास कौशल, आर के दत्ता सहित सैंकड़ो महिलाए एवं पुरुष भक्त मौजूद रहकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *