दरभंगा, 02 नवम्बर, 2026:- बिहार *सरकार के “निश्चय पार्ट–3* सबका सम्मान जीवन आसान कार्यक्रम के अंतर्गत जिलाधिकारी श्री कौशल कुमार के निर्देशानुसार उप विकास आयुक्त श्री स्वप्निल की अध्यक्षता में जनसुनवाई और समाधान हुई।
डीडीसी ने परिवादियों से उनके समस्याओं मन में जानकारी लिया और समाधान किए। उन्होंने स्वयं अपने मोबाइल के माध्यम से समाधान के लिए अधिकारी को दिए कई निर्देश दिए।
इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित, पारदर्शी एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है।
उन्होंने सभी आवेदनों को गंभीरतापूर्वक सुनें तथा उनके समाधान के लिए संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जनसुनवाई के दौरान कई आवेदनों पर विस्तृत सुनवाई की गई। कई मामलों को दूरभाष के माध्यम से संबंधित पदाधिकारी से वार्ता कर समाधान करने का निर्देश दिया और शेष आवेदनों के संबंध में संबंधित अधिकारियों को शीघ्र कार्रवाई करने का निर्देश दिए।
डीडीसी ने सभी विभागीय पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त समस्याओं का समाधान शीघ्र, पारदर्शी एवं विधिसम्मत की प्रक्रिया को सर्वोच्च प्राथमिकता देना सुनिश्चित करेंगे।


