अन्य

आगामी 31 दिसम्बर को डीएमसीएच की प्राचार्य डॉ. अलका झा एवं अधीक्षक डॉ. शीला कुमारी साहू सहित अन्य के सेवानिवृत पर हुई सम्मान कार्यक्रम

दरभंगा। दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल (डीएमसीएच) की प्राचार्य, डॉ अलका झा एवं अधीक्षक डॉ. शीला कुमारी साहू, 31.12.2025 को सेवा निवृत्त हो रही हैं। और 31.12.2024 को सेवा निवृत्त हुए भूतपूर्व प्राचार्य डॉ कृपा नाथ मिश्र सहित दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल से सेवा निवृत्त हो चुके ग्यारह महोपरचारिका बहनों एवं नौ कर्मचारियों के सम्मान में बिहार कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष, अनिल कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में दरभंगा मेडिकल कॉलेज स्थित ऑडिटोरियम में अभिनंदन सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सम्मानित सभी सेवा निवृत्त चिकित्सकों, महोपरचारिकाओं, कर्मचारियों को पाग, चादर एवं मोमेंट भेंटकर सम्मानित किया। समारोह की गरिमोमयी उपस्थिति में दरभंगा सांसद गोपाल जी ठाकुर, केवटी विधायक, मुरारी मोहन झा एवं बेनीपुर विधायक, विनय चौधरी उपस्थित रहे। सम्मान समारोह में दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल के दर्जनों वरीय चिकित्सकों के साथ साथ लगभग पाँच सौ कर्मचारियों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम ने ऑडिटोरियम में उपस्थित सभी चिकित्सकों एवं कर्मचारियों को आनंदित कर दिया। सम्मानित किए गए चिकित्सकों में प्राचार्य डॉ अलका झा, भूतपूर्व प्राचार्य डॉ कृपानाथ मिश्र,अधीक्षक डॉ शीला कुमारी, भूतपूर्व अधीक्षक डॉ.संतोष कुमार मिश्र,उपाधीक्षक डॉ.सुरेन्द्र प्रसाद,डॉ. ओमप्रकाश,उपाधीक्षक,डॉ. अमित कुमार शामिल थे। महोपरचारिका बहनों में वीणापाणी कुमारी, मुनि कुमारी,रेणु कुमारी,तारा कुमारी,मीरा कुमारी,ममता कुमारी,चंदा कुमारी, सुशीला कुमारी, वीणा कुमारी, वंदना कुमारी, सुभद्रा कुमारी चक्रवर्ती को सम्मानित किया गया। कर्मचारियों में लालन शर्मा, समरेन्द्र कुमार मिश्र, मिथिलेश प्रसाद सिंह, अजय चन्द्र झा, रंधीर कुमार सिंह, दीपक नारायण पासवान, मो शोएब, शिवजी महतो एवं सत्यनारायण प्रसाद को सम्मान प्रदान किया गया। समारोह के अंत में वक्ताओं ने सभी सेवा निवृत्त कर्मियों के दीर्घ, स्वस्थ एवं सुखमय जीवन की कामना किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *