
दरभंगा। आक्रोश यात्रा मंच, जिला दरभंगा के तत्वावधान में आज बांग्लादेश में हिंदू समाज पर हो रहे अत्याचारों के विरोध में राजीव प्रकाश मधुकर एवं सुरेंद्र सहनी की अध्यक्षता में विशाल आक्रोश मार्च निकाला गया। वही राहुल कुमार सहनी, रवि कुमार के संयुक्त नेतृत्व में आयोजित आक्रोश मार्च निकाली गई। इसके संरक्षक मंडल विश्व हिंदू परिषद के मंत्री रिंकू झा, जिला सुरक्षा प्रमुख पंकज बारी, विजय शाह, अखिलेश भट्ट, अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद जिलाध्यक्ष राघव झा, मनोज सहनी, सुमित कुमार राय, गौ रक्षा प्रमुख विजय देव, मुन्ना ठाकुर, विकास साहनी,महेंद्र सहनी,दीपक कुमार,राजीव कुमार झा,भगवान लाल ठाकुर,तिरुपति ठाकुर,रंजीत कुमार, अमित कुमार,मिथिलेश सहनी सहित अन्य शामिल हुए आक्रोश मार्च बाजार समिति चौक से प्रारंभ होकर गेहूं मंडी चौक, आजमनगर, केदराबाद नाका, दो गांधी चौक, कटकी बाजार, दरभंगा टावर, भगत सिंह चौक, मिर्जापुर चौक होते हुए मनोकामना मंदिर तक पहुँचा। इस आक्रोश मार्च में हजारों की संख्या में कारकोली भालनी गेहूमी,रत्नोपट्टी लहेरियासराय,बालू घाट,अलीनगर से बड़ी संख्या में सनातन धर्मावलंबियों ने भाग लिया। प्रतिभागियों ने हाथों में तख्तियाँ एवं बैनर लेकर बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे नरसंहार, अत्याचार एवं महिलाओं के साथ अमानवीय कृत्यों के विरोध में अपना आक्रोश शांतिपूर्ण ढंग से प्रकट किया। बांग्लादेश सरकार से दोषियों पर कठोर कार्रवाई की मांग की।
इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद प्रांत और रक्षा विभाग के अध्यक्ष विजय झा ने कहा बांग्लादेश में हिंदू समाज के साथ हो रहे अत्याचार, अमानवीय कृत्य पूरे मानव समाज के लिए चिंता का विषय हैं। दरभंगा की धरती से हम संदेश देना चाहते हैं सनातन समाज किसी भी निर्दोष पर हो रहे अन्याय के खिलाफ चुप नहीं रहेगा। अंतरराष्ट्रीय समुदाय को हस्तक्षेप कर हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए।
आक्रोश मार्च पूरी तरह शांतिपूर्ण रही। जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था के बीच सफलतापूर्वक यात्रा संपन्न हुआ। महेश कार्यक्रम में उपस्थित नगर सहसंयोजक शेखर साहनी नगर गौ रक्षा प्रमुख गौतम कुमार सिंह, छात्रसंघ प्रमुख साहेब कुमार, नगर संयोजक शंकर कुमार खटीक, नगर मिलन केंद्र प्रमुख विशाल कुमार, राजीव रंजन, वार्ड 26 के संयोजक केशव कुमार वार्ड 40 के संयोजक राहुल कुमार वार्ड 35 के संयोजक रवि कुमार गुप्ता, गुड्डू कुमार सौरभ, सुभाष प्रजापति, विजय कुमार गुप्ता राहुल शर्मा राहुल मंडल सुमन आदित्य मागौरव सिंह,सत्यम कुमार , रंजीत पंडित,आलोक कुमार,शंकर कुमार,विष्णु कुमार, गणेश कुमार, राहुल कुमार, आदित्य सिंह, शिवम कर्ण, आदर्श सिंह, शुभम कुमार, शुशांत मिश्रा,अमन कुमार, आदित्य चौधरी, साहेब कुमार,रवि कुमार गुप्ता, शेखर कुमार, सत्यम कुमार, आदर्श शर्मा,गौतम सिंह,प्रकाश कुमार,सुधीर सुरेन्द्र कुमार सहनी, राहुल कुमार,हरि कुमार, मनोज कुमार, गुरु चरण कुमार, रंजन कुशवाहा, उमेश कुशवाहा, विजय कुमार, पप्पू पासवान,रामबाबू , अमित,पवन, सुनील दास, मिथिलेश सहनी, रवि कुमार,कुमार,संजय महासेठ,पंकज कुमार, राकेश सिंह,अर्पित कुमार, निखिल कुमार, अश्विनी कुमार, कुन्दन मिश्रा,सुरेन्द्र कुमार सहनी,राहुल कुमार , हरि कुमार, मनोज कुमार, गुरु चरण कुमार, रंजन कुशवाहा, उमेश कुशवाहा, विजय कुमार, पप्पू पासवान सहित अन्य मौजूद थे।