
पुणे | 28 नवंबर 2025
मिथिला समाज पुणे के लिए शुक्रवार का दिन महत्वपूर्ण रहा। त्रिमूर्ति लॉन्स में आयोजित बैठक में समाज के सक्रिय सदस्यों की उपस्थिति में माँ सरस्वती पूजनोत्सव और अन्तर्राष्ट्रीय मिथिला महोत्सव के आयोजन को लेकर अहम निर्णय लिया गया। बैठक में चर्चा केवल आयोजन तक सीमित नहीं रही, बल्कि मिथिला की संस्कृति, परंपरा और पहचान को आगे बढ़ाने की सामूहिक जिम्मेदारी पर भी विस्तार से विचार-विमर्श हुआ।
बैठक में सर्वसम्मति से तय किया गया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी माँ सरस्वती पूजनोत्सव पूरे श्रद्धा भाव से मनाया जाएगा। इसके साथ ही अन्तर्राष्ट्रीय मिथिला महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा, ताकि नई पीढ़ी अपनी जड़ों से जुड़ सके और मिथिला की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को नजदीक से समझ सके।
तय कार्यक्रम के अनुसार माँ सरस्वती पूजनोत्सव 23 जनवरी 2026 को आयोजित होगा। इस दिन प्रातः 9:00 बजे से विधिवत पूजन तथा संध्या 4:00 बजे से भजन-कीर्तन होगा। वहीं अन्तर्राष्ट्रीय मिथिला महोत्सव 24 जनवरी 2026 को मनाया जाएगा, जिसमें संध्या 4:00 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम और रात्रि 8:00 बजे से 10:30 बजे तक महाप्रसाद की व्यवस्था रहेगी।
इस बैठक में विजय मिश्रा जी, पवन चौधरी, जटाशंकर चौधरी, पवन चौधरी (लोहेगांव), आशुतोष झा रॉकी, मुकेश चौधरी, सुभाष झा, सी. एन. झा, परेश ठाकुर, कृपाशु जी,ओम प्रकाश एवं शिवम कुमार उपस्थित रहे। बैठक के अंत में समाज के सभी सदस्यों और मिथिला प्रेमियों से सपरिवार कार्यक्रम में शामिल होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की गई।
आशुतोष झा

NICE WORK ASUTOSH JI AAP ITNE GROUND LEBALE PE REPORTING KARTE HAI AAPKO MITHILA SAMAJ KI TARAF SE DHANYEWAD AUR PURE NEWS WATCH TEAM KO BHI