अन्य

दरभंगा सांसद , डॉ गोपाल जी ठाकुर ने उद्घाटन कर तीन दिवसीय सांसद खेल महोत्सव का किया आगाज

दरभंगा। दरभंगा में खिलाड़ियों को मिलेगी सभी सुविधाएं,खेल के माध्यम से युवाओं के लिए खेलो इंडिया, फिट इंडिया आदि के माध्यम से केंद्र और राज्य सरकार की अनेकों पहल और प्रयास किए जा रहे हैं। खेल केवल मनोरंजन का साधन ही नहीं है बल्कि शरीर को स्वास्थ्य रहने के साथ साथ खेल के माध्यम से युवाओं को अनेक क्षेत्रों में रोजगार उपलब्ध कराए जा रहे हैं। दरभंगा मे तीन दिवसीय सांसद खेल महोत्सव की शुरुआत कर दी गई है जिसका समापन श्रद्धेय अटल बिहारी बाजपेई जी की जयंती के अवसर पर 25 दिसंबर किया जाएगा।

स्थानीय सांसद सह लोकसभा में भाजपा सचेतक डा गोपाल जी ठाकुर ने मंगलवार को दरभंगा के लहेरियासराय स्थित पोलो मैदान में तीन दिवसीय सांसद खेल महोत्सव की शुरुआत करते हुए उपरोक्त बातें कही, मौके पर सांसद डा ठाकुर ने जिला खेल पदाधिकारी तथा विभिन्न खेलों के टीम के खिलाड़ियों तथा उनके कोच, कप्तान के साथ फीता काटकर इस महोत्सव की विधिवत शुरुआत की। सांसद डा ठाकुर ने बताया तीन दिवसीय 23-12-2025 से 25-12-2025 तक आयोजित इस खेल महोत्सव में विभिन्न खेलों यथा- बैडमिंटन, क्रिकेट,वॉलीबॉल, कबड्डी, एथेलेटिक्स, खोखो सहित अन्य खेल प्रतियोगिता का आयोजन शुरू कर दिया गया। सांसद डा ठाकुर बैडमिंटन खेल में एक तरफ से खिलाड़ी के रूप में खेल की शुरुआत करते हुए कहा कि इसके माध्यम से युवा शक्तियों को अपनी प्रतिभा को निखारने का अवसर भी प्रदान करेगा। श्री ठाकुर ने सांसद खेल महोत्सव की महत्ता को रेखांकित करते हुए कहा इस आयोजन के माध्यम से युवा शक्तियों में खेल भावना, अनुशासन और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देने की दिशा में एक सार्थक पहल की शुरुआत की गई है। सांसद डा ठाकुर ने खेल तथा खिलाड़ियों की प्रतिभा को बढ़ावा देने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खेलो इंडिया एवं फिट इंडिया की चर्चा करते हुए कहा कि इस संकल्प से प्रेरित यह आयोजन हर गांव, हर शहर, हर युवा शक्तियों को स्वस्थ, सक्षम और सशक्त बनाकर समृद्धिशाली भारत एवं विकसित भारत की दिशा में आगे बढ़ने का प्रयास है ताकि दरभंगा और आस पास के खिलाड़ियों को देश स्तर पर नाम रौशन करने का मौका मिलेगा।

मौके पर जिला खेल पदाधिकारी परिमल कुमार कार्यक्रम के संयोजक प्रेम कुमार मिश्र रिंकू अनुराग कुमार विकार कुमार शंभू सिंह अनुराग कुमार,अंशु सिंह, आमिर फैसल, आशुतोष कुमार, सनी कुमार, बैजू कुमार, सहित विभिन्न टीम के कोच, कप्तान तथा खिलाड़ी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *