डेस्क :भाजपा के नव निर्वाचित राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन पार्टी की जिम्मेदारी संभालने के बाद पहली बार बिहार दौरे पर जा रहे हैं। मंगलवार को बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने इस दौरे के महत्व पर जोर देते हुए कहा, “आज इतिहास रचा जाएगा।” एएनआई से बात करते हुए संजय सरावगी ने कहा कि यह हमारे लिए बहुत बड़ा दिन है। आज बिहार और राज्य भाजपा इकाई के लिए इतिहास रचा जाएगा। हमारे राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष घर लौट रहे हैं। राज्य भर से भाजपा कार्यकर्ता उनका स्वागत करने पटना आ रहे हैं। हम अपने नेता का भव्य स्वागत करेंगे।
