राष्ट्रीय

महाराष्ट्र में सियासी हलचल तेज! कांग्रेस से गठबंधन करेगी NCP? अजित पवार ने इस नेता को मिलाया फोन

डेस्क :क्या महाराष्ट्र की जनता सत्ताधारी गठबंधन के भीतर राज्य की राजनीति में एक नया मोड़ देखेगी? सूत्रों की मानें तो ऐसा संभव हो सकता है यदि महायुति की सहयोगी पार्टी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के साथ गठबंधन कर ले। सूत्रों के अनुसार, एनसीपी प्रमुख अजित पवार पुणे नगर निगम चुनावों में अपनी पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए कांग्रेस के साथ जा सकते हैं। एनसीपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजित पवार ने रविवार रात कांग्रेस नेता सतेज पाटिल को फोन किया और नगर निगम चुनावों के लिए गठबंधन की संभावना पर चर्चा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *