दरभंगा

राशन कार्ड निर्माण की प्रगति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा

21 सितंबर तक लक्ष्य के अनुरूप शत-प्रतिशत राशन कार्ड निर्माण सुनिश्चित करने का निर्देश

दरभंगा, 16 सितम्बर 2026 :-जिलाधिकारी, दरभंगा श्री कौशल कुमार की अध्यक्षता में आज राशन कार्ड निर्माण की प्रगति को लेकर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में जिले के सभी अनुमंडल पदाधिकारी एवं सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े।

समीक्षा के क्रम में जिलाधिकारी ने प्रखंडवार राशन कार्ड निर्माण की प्रगति की जानकारी ली तथा निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की।

उन्होंने सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि राशन कार्ड निर्माण से संबंधित लंबित आवेदनों का नियमानुसार त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करते हुए लक्ष्य के अनुरूप शत-प्रतिशत राशन कार्ड निर्माण कराया जाए।

 

जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि 21 सितंबर 2026 तक राशन कार्ड निर्माण के निर्धारित लक्ष्य की शत-प्रतिशत उपलब्धि सुनिश्चित की जाए।

 

बैठक में सहायक समाहर्ता सुश्री कल्पना रावत, जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्री सुरेश कुमार सहित जिले के सभी संबंधित पदाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *