स्थानीय

दरभंगा : मिथिला विवि दीक्षांत समारोह की तैयारी का कुलपति ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

दरभंगा : ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा के कुलपति प्रोफेसर संजय कुमार चौधरी ने आज अपराह्न काल में विश्वविद्यालय में आगामी 21 नवंबर, 2025 को होने वाले दीक्षांत समारोह से संबंधित स्थल का भौतिक निरीक्षण किया। मुख्य समारोह स्थल डॉ नगेन्द्र झा स्टेडियम का निरीक्षण कर उन्होंने एक-एक अधिकारी से तैयारी का विस्तृत जानकारी प्राप्त कर आवश्यक निर्देश भी दिया। कुलपति ने अधिकारियों के द्वारा संपादित कार्यों पर संतोष व्यक्त किया।

निरीक्षण क्रम में उनके साथ वित्तीय परामर्शी इन्द्र कुमार, कुलसचिव डॉ दिव्या रानी हंसदा, वाणिज्य के डीन प्रो एच के सिंह, डब्ल्यूआईटी के निदेशक प्रो अजय नाथ झा, डीएसडब्ल्यू प्रो अशोक कुमार मेहता, कुलानुशासक प्रो विजय कुमार यादव, महाविद्यालय निरीक्षक प्रो अरुण कुमार सिंह, परीक्षा नियंत्रक डॉ इंसान अली, दीक्षांत के मीडिया प्रभारी डॉ आर एन चौरसिया, उप परीक्षा नियंत्रक (व्यावसायिक) डॉ मनोज कुमार एवं उप परीक्षा नियंत्रक (शोध) डॉ सुरेश पासवान, दीक्षांत के मीडिया इंचार्ज डॉ आर एन चौरसिया, उप कुलसचिव (प्रथम) डॉ उमाकांत पासवान, पेंशन पदाधिकारी डॉ अताउर रहमान, खेल पदाधिकारी अमृत कुमार झा, पीजी एथलेटिक्स के अध्यक्ष डॉ प्रियंका राय, विश्वविद्यालय प्रेस प्रभारी डॉ देवेश कुमार शर्मा, भू संपदा पदाधिकारी डॉ कामेश्वर पासवान, विश्वविद्यालय अभियंता ए के सिंह एवं केशव कुमार, डॉ अरविन्द कुमार मिलन, रामागर ठाकुर, सैयद मोहम्मद जमाल अशरफ, कृष्णा मुरारी, विजय कुमार लाल विद्याकर, उमेश चन्द्र झा, मनीष राज, सुमित झा आदि भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *