बिहार

बिहार में दूसरे व अंतिम चरण का मतदान जारी, नीतीश-तेजस्वी का सियासी भविष्य आज होगा तय

डेस्क :बिहार में दूसरे एवं अंतिम चरण के विधानसभा चुनाव के लिए मंगलवार सुबह कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 122 सीट पर मतदान जारी है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ और यह शाम पांच बजे तक जारी रहेगा। इस चरण में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली राज्य सरकार के कई मंत्रियों सहित 1,302 उम्मीदवारों का चुनावी भाग्य तय होगा। इसे राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के छोटे सहयोगी दलों- केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की अगुवाई वाली हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा और राज्यसभा सदस्य उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक मोर्चा के लिए भी शक्ति परीक्षण के रूप में देखा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *