राष्ट्रीय

मध्यप्रदेश सरकार ने लाडली बहना योजना की मासिक सहायता बढ़ाकर 1500 रुपये की

डेस्क :मध्यप्रदेश सरकार ने सोमवार को लाडली बहना योजना के तहत मासिक वित्तीय सहायता को 1,250 रुपये से बढ़ाकर 1,500 रुपये करने को मंजूरी दे दी। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस योजना की 1.26 करोड़ से अधिक महिला लाभार्थियों को इस महीने से बढ़ी हुई राशि मिलनी शुरू हो जाएगी। उन्होंने कहा कि इस पर 1793.75 करोड़ रुपये का अतिरिक्त खर्च आएगा। अधिकारी ने कहा कि इसके साथ ही 2025-26 में योजना के लिए कुल अनुमानित व्यय बढ़कर 20,450.99 करोड़ रुपये हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *