डेस्क :बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे और आखिरी चरण का चुनावी शोर शनिवार शाम समाप्त हो गया है। राज्य के 20 जिलों की 122 सीटों पर अब किसी भी प्रकार की सभा, रैली या रोड शो पर प्रतिबंध लागू रहेगा।पहले चरण के लिए 6 नवंबर को वोटिंग हुई थी, जिसमें रिकॉर्ड 65 फीसदी मतदान हुआ था। दूसरे चरण के लिए वोटिंग 11 नवंबर को होगी, जिसमें 1302 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद होगी और 14 नवंबर को चुनावी परिणाम सामने आएगा।
