अन्य

इस बार चुनाव में रिकॉर्ड मतदान कर बिहार की जनता ने यह साबित किया हम लोकतंत्र के प्रेमी है

दरभंगा। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण 6 नवम्बर को हुए चुनाव में रिकॉर्ड मतदान कर बिहार की जनता ने साबित कर दिया है हमारा बिहार सचमुच लोकतंत्र की जन्मभूमि है। इस बार बड़ी संख्या में युवाओं ने बढ़चढ़कर मतदान केन्द्रो तक पहुंचकर अपना अपना मतदान किया। और लोकतंत्र को मजबूत किया इस चुनाव में पहली बार मतदान करने वालों में मतदान करने के बाद उत्साह देखा गया। युवाओं को अपनी जिम्मेदारी का एहसास है यह मतदान केन्द्रो पर पहुंचकर साबित कर दिया। अब दूसरे चरण में 11 नवम्बर को भी आगामी चुनाव में भी इसी तरह ऐतिहासिक रिकॉर्ड को बनाए रखना है। विश्व को यह संदेश देना है हम बिहार के लोग लोकतंत्र के सच्चे और पक्के प्रेमी हैं। हमने यह बात बता दी के हम एक आदर्श लोकतांत्रिक देश भारत के नागरिक हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *