डेस्क : एक्टर संजय खान की पत्नी और ज़ायेद खान, सुज़ैन खान व फराह खान अली की माँ ज़रीन खान का आज 81 साल की उम्र में निधन हो गया है। उन्होंने उम्र से संबंधित स्वास्थ्य समस्याओं के कारण मुंबई स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। कुछ रिपोर्ट्स में उनकी मृत्यु का कारण कार्डियक अरेस्ट (दिल का दौरा) बताया गया है।
ज़रीन खान एक जानी-मानी इंटीरियर डिज़ाइनर थीं और उन्होंने कुछ फिल्मों में भी काम किया था। उनके निधन से खान परिवार और बॉलीवुड जगत में शोक की लहर है।
