डेस्क :बिहार में नवंबर के पहले सप्ताह में विधानसभा चुनाव होने हैं। राज्य में 06 नवंबर और 11 नवंबर को दो चरणों में चुनाव होने हैं। इसके लिए सभी सियासी दल जोरों से तैयारियों में जुटे हैं। ऐसे में बिहार की सीटों पर सभी पार्टियों की नजर है और इन्हीं में से एक सरायरंजन सीट भी है। जोकि उत्तर बिहार के समस्तीपुर जिले से 13 किमी दूर एक प्रखंड है। इस सीट पर पहले चरण यानी की 06 नवंबर को मतदान होने हैं। यह सीट बिहार के समस्तीपुर जिले के तहत आती है। यह सीट लंबे समय से जेडीयू और उसके नेता विजय कुमार चौधरी का गढ़ रहा है, जोकि वर्तमान में बिहार सरकार में मंत्री भी हैं।
