बिहार

श्रम सेवा सुविधा केंद्र के खुलने से मुंगेर के निर्माण श्रमिकों को मिलेगा सीधा लाभ: सफल उद्घाटन

डेस्क: मुंबई में आयोजित भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार (BOCW) राष्ट्रीय सम्मेलन के मंच से केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने बिहार के श्रम संसाधन मंत्री अरुण शंकर प्रसाद की गरिमामयी उपस्थिति में रिमोट का बटन दबाकर ‘बिहार भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड’ द्वारा आज मुंगेर जिला में नवनिर्मित श्रम सेवा सुविधा केंद्र का भव्य उद्घाटन अत्यंत सौहार्दपूर्ण और गरिमामयी माहौल में संपन्न हुआ।

मुंगेर प्रमंडल हेतु 02 मोबाइल व्हीकल भी उपलब्ध कराया गया जो मुंगेर प्रमंडल के सभी जिलों के सुदूर क्षेत्रों में जाकर बोर्ड संचालित कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार और निबंधन और योजना आवेदन भी करेगी। इस केंद्र की स्थापना का मुख्य उद्देश्य मुंगेर जिले के स्थानीय निर्माण श्रमिकों को बोर्ड संचालित सभी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ, बोर्ड अंतर्गत निबंधन, नवीकरण एक ही छत के नीचे त्वरित और पारदर्शी तरीके से उपलब्ध कराना है।

बिहार सरकार राज्य के श्रमिकों के आर्थिक और सामाजिक उत्थान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। मुंगेर का यह नया श्रम सेवा सुविधा केंद्र निर्माण श्रमिकों के निबंधन, नवीकरण एवं संचालित सभी कल्याणकारी योजनाओं को सीधे उन तक पहुँचाने में मील का पत्थर साबित होगा। अब हमारे श्रमिक भाइयों को दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।

“समारोह के दौरान केंद्र की स्थापना और इसे धरातल पर उतारने में मुंगेर जिला प्रशासन एवं श्रम संसाधन विभाग के पदाधिकारी का योगदान उल्लेखनीय योगदान रहा। इस दौरान 15 निर्माण श्रमिकों का निबंधन, 10 निर्माण श्रमिकों का नवीकरण एवं बोर्ड संचालित 05 योजनाओं का आवेदन भी श्रम सेवा सुविधा केंद्र से किया गया। इस ऐतिहासिक अवसर पर  संजय कुमार सिन्हा, एडीएम, मुंगेर, विभाग के वरिष्ठ अधिकारी,  सुधांशु कुमार, संयुक्त श्रमायुक्त, बोर्ड पटना, मो0 आफताब आलम, उपश्रमायुक्त,मुंगेर, दिलीप कुमार झा, श्रम अधीक्षक, मुंगेर, विक्रम कुमार, श्रम प्रवर्त्तन पदाधिकारी, सदर मुंगेर एवं सभी प्रखंड के श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी (LEO) और भारी संख्या में स्थानीय श्रमिक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *