डेस्क :बिहार में विधानसभा चुनाव के लिए दो चरणों यानी की 06 नवंबर और 11 नवंबर को मतदान होने हैं। इन चुनावों में मोकामा विधानसभा सीट एक अहम निर्वाचन सीट है। जहां पर पहले चरण यानी की 06 नवंबर को मतदान होना है। मोकामा विधानसभा सीट को बिहार के बाहुबली नेता अनंत सिंह का गढ़ माना जाता है। वह साल 2005 से इस सीट पर जीत हासिल करते आ रहे हैं। इस बार यानी की साल 2025 के विधानसभा चुनाव में मोकामा से जेडीयू के अनंत सिंह, राष्ट्रीय जनता दल से वीणा देवी, जनसुराज पार्टी के प्रियदर्शी पीयूष, आम आदमी पार्टी के डॉ राजेश कुमार और निर्दलीय से अनिल कुमार चुनावी मैदान में अपनी किस्मत आजमाने उतरे हैं।
